पथरा बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश के विकास को नई गति दी है। इसी कार्यक्रम के दौरान पथरा बाजार निवासी लक्ष्मी नारायण कसौधन और राजकुमार अग्रहरी को सम्मानित किया गया। उन्हें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मिठवल डॉ. दशरथ चौधरी और मंडल अध्यक्ष मिठवल श्रवण चौधरी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भारत भारी चंदू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख भनवापुर लवकुश ओझा, रमेश दुबे, शनि कसौधन और सुधाकर त्रिपाठी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पथरा में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशिष्ट जनों का सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












