HomeHealth & Fitnessएबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

Screenshot_20260612_205839_WhatsAppकौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों, नेतृत्व क्षमता एवं छात्र हितों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन सत्र में प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने प्रांत के विभिन्न जिलों के लिए नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं की घोषणा की। इसी क्रम में कौशाम्बी जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन करते हुए सुशील सोनकर को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी के प्राचार्य प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव को पुनः जिला प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा सराय अकिल की श्रेयशी जायसवाल को जिला छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी प्रदान की गई।नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद जिले भर के परिषद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त दायित्वधारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सहित संघ विचार परिवार से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी नई टीम को बधाई संदेश प्रेषित किए।नव-नियुक्त जिला संयोजक सुशील सोनकर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि परिषद केवल आंदोलनों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार और निर्माण के विभिन्न कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।और बताया कि परिषद द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, करियर मार्गदर्शन शिविर, सेमिनार, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम तथा ‘स्टूडेंट हेल्प डेस्क’ जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं, जिससे छात्र समुदाय का संगठन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।सुशील सोनकर ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और परिषद में कार्यकर्ताओं की गरिमा एवं सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा छात्र-समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments