#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर, देवर और सास पर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, और जब उसने अपने हक का खर्च मांगा तो अत्याचार और बढ़ गया। पीड़िता के अनुसार, उसके पति आवेश ने घरेलू खर्च देने से इनकार कर दिया था। खर्च मांगने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। महिला ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उसके ससुर अली कमर और देवर मोहम्मद अल्तमश ने कई बार उसके साथ जबरन रेप किया। पीड़िता ने बताया कि वह डर और सामाजिक बदनामी के कारण लंबे समय तक चुप रही। हालांकि, जब उत्पीड़न की हद पार हो गई और अत्याचार असहनीय हो गए, तो उसने पुलिस की शरण ली। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने परिवार के अन्य सदस्यों से न्याय की गुहार लगाई, तो सास सबनम सिद्दीकी ने उसका साथ देने के बजाय उसे पीटा और चुप रहने का दबाव बनाया। आरोप है कि पूरे परिवार ने मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुबौलिया पुलिस ने 11 जून को पति आवेश, ससुर अली कमर, देवर मोहम्मद अल्तमश और सास सबनम सिद्दीकी के खिलाफ दुष्कर्म, प्रताड़ना, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में विवाहिता का आरोप- ससुर-देवर ने किया रेप:पति, सास पर प्रताड़ना का केस, कहा- खर्च मांगने पर बढ़ा उत्पीड़न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












