HomeHealth & Fitnessमुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला...

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने से उसके नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

कुंदरकी क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर में बूंदाबांदी हो रही थी। क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी सुगरा (65) पत्नी साबिर शुक्रवार को घर की कोठरी में जुमे की नमाज में पहनने के लिए कपड़े निकालने के लिए गई थी। इस दौरान कच्ची छत ढह गई और महिला मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में महिला को मलबे से बाहर निकाला, मगर तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी है।

मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि गांव रूपपुर में कच्ची छत ढहने गांव निवासी वृद्धा सुगरा घायल हो गई थी। परिजन महिला को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments