महाराजगंज पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुरंदरपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जालू उर्फ प्रदीप निषाद को अमहवा चौराहा से दबोचा। अभियुक्त पर मारपीट और अभद्रता के आरोप हैं। यह गिरफ्तारी 1 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे अमहवा चौराहा पर एक चाय की गुमटी के पास से हुई। अभियुक्त जालू उर्फ प्रदीप निषाद पुत्र स्वर्गीय चंद्रकेश निषाद, निवासी ग्राम थरौली, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर का रहने वाला है। वर्तमान में वह ग्राम खुर्रमपुर नर्सरी, थाना पुरंदरपुर में रह रहा था। अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरंदरपुर में मु0अ0सं0 32/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पंजीकृत किया गया था, जिसमें पीड़िता के साथ जबरन मारपीट और अभद्रता करने का आरोप था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार राय, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गुप्ता, कांस्टेबल हीरालाल और कांस्टेबल पवन कुशवाहा शामिल थे।
पुरंदरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार:मारपीट व अभद्रता के मामले में हुई कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











