खेसरहा विकास क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टीकुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए 23 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। साथ ही आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य मेले में 6 शुगर, 3 उच्च रक्तचाप, 4 त्वचा रोग, 2 पेट संबंधी बीमारी तथा 8 अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए दूर न जाना पड़े। मेले में फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन ज्ञानेंद्रनाथ और एजाज अहमद, वार्ड बॉय निशा मिश्रा, एएनएम रीना मिश्रा तथा आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
टीकुर पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला:23 मरीजों का इलाज, शुगर और बीपी के मरीजों की संख्या रही अधिक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












