शोहरतगढ़ थाने में मोहर्रम पर्व के संबंध में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एएसपी प्रशांत कुमार ने की। बैठक में सीओ और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। एएसपी प्रशांत कुमार ने समुदाय के लोगों से मोहर्रम का त्यौहार मिलजुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। एएसपी ने जनता से सुरक्षा और त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। ताजिया की ऊंचाई इतनी न हो कि उसे ले जाने में परेशानी हो, और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम का उपयोग न किया जाए। तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि नगर पंचायत त्यौहार के दिन साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने सुनिश्चित किया कि रास्ते में आवागमन के दौरान गड्ढे, ईंट या पत्थर जैसी कोई बाधा न हो। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, ईओ अजय कुमार, अल्ताफ हुसैन, शिवप्रसाद वर्मा, राधेश्याम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ थाने में मोहर्रम पर शांति समिति की बैठक:एएसपी, सीओ, तहसीलदार मौजूद; शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












