बहराइच: हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की मासिक बैठक नानपारा स्थित कुमार कृषि फार्म में वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संस्थान ने नगर के सभी विद्यालयों से हिंदी विषय में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची 15 जुलाई तक भेजने का आग्रह किया है। इसके लिए विद्यालयों को पत्र प्रेषित किए गए हैं। बैठक में सितंबर माह में होने वाले कवि सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कवियों के चयन की जिम्मेदारी डॉ. असीम शुक्ला, डॉ. अशोक गुप्ता और डॉ. दिनेश चंद्रा को सौंपी गई। संस्था के पंजीकरण के नवीनीकरण का कार्य मनोज गुप्ता को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। संस्था के अध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव ने सदस्यों से सक्रिय रूप से नए सदस्य जोड़ने का अनुरोध किया। इस दौरान नई सदस्य वंशिका श्रीवास्तव का तालियों से स्वागत किया गया। बैठक का समापन काव्य पाठ और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. अशोक गुप्ता, आदेश अग्रवाल और प्रकाश वीर गुप्ता ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, मुक्तेश्वर पोद्दार, कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा, सचिव उमेश चंद्र शाह और डॉ. वीरांगना कांत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
नानपारा में हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की बैठक:85% से अधिक अंक पाने वाले छात्र होंगे सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












