Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर पंचायत भारतभारी में रीवा-करौता मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा:400 मीटर सड़क...

नगर पंचायत भारतभारी में रीवा-करौता मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा:400 मीटर सड़क का काम बाकी, नागरिकों ने की सड़क के निर्माण कराने की मांग


नगर पंचायत भारत भारी क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित रीवा-करौता मार्ग का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। सड़क का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, जबकि लगभग 400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य अभी शेष बचा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अधूरे सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा के प्रयासों से इस कार्य में तेजी आई। चंद्र प्रकाश, अफजल, रामजीत एवं उबैदुर्रहमान ने बताया कि नागरिकों द्वारा काफी लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग करने के बाद आखिरकार सड़क का निर्माण कार्य तो शुरू हुआ था। लेकिन निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने के कारण काफी लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजन गुप्ता ने बताया कि रीवा-करौता मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष 400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्रतिबद्धता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments