Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया में NH किनारे झाड़ियों की सफाई शुरू:बस्ती में दैनिक भास्कर की...

हर्रैया में NH किनारे झाड़ियों की सफाई शुरू:बस्ती में दैनिक भास्कर की खबर का असर, कांवड़ यात्रियों को मिलेगी राहत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के किनारे उगी जंगली झाड़ियों और घास-फूस की साफ-सफाई दैनिक भास्कर की खबर के असर के बाद शुरू हो गई है। इससे पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को हो रही परेशानी दूर होगी। आगामी सावन मास में इसी मार्ग से होकर कांवड़िये बाबा दुखछोर नाथ शिव मंदिर महादेवरी, बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर तिलकपुर और बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर बस्ती पर जल चढ़ाने के लिए गुजरेंगे। इन झाड़ियों के कारण उन्हें सड़क पर उतरकर चलना पड़ता था, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था। घनी झाड़ियों में जहरीले कीड़े या सांप छिपे होने की आशंका भी बनी रहती है, खासकर बरसात के मौसम में। इसके अतिरिक्त, रात के समय रोशनी की कमी और झाड़ियों के कारण रास्ता साफ दिखाई न देने से उनकी यात्रा और भी कठिन हो सकती थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा हाईवे के डिवाइडरों पर झाड़ियों की सफाई मशीनों से की जा रही थी, लेकिन फुटपाथों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। सावन मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने कई रास्तों पर साफ-सफाई और यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। दैनिक भास्कर की खबर के बाद अब हर्रैया क्षेत्र में भी फुटपाथों की सफाई शुरू हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा सुरक्षित हो सकेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments