Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैदुवा ग्राम सभा में खुली नालियों से लोग परेशान:मच्छरों का बढ़ा प्रकोप,...

कैदुवा ग्राम सभा में खुली नालियों से लोग परेशान:मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, डेंगू-टाइफाइड फैलने की आशंका


गिलौला ब्लॉक और सोनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैदुवा ग्राम सभा के निवासी इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। यहाँ घरों के सामने बनी खुली नालियाँ स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। नालियों से लगातार उठने वाली तेज दुर्गंध और मच्छरों के भारी प्रकोप के कारण इलाके में गंभीर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। सड़क पर खुली नालियां, आवागमन भी हुआ दूभर समस्या कैदुवा ग्राम सभा के एक मुख्य रास्ते की है, जहाँ सड़क के किनारे नालियाँ पूरी तरह से खुली पड़ी हैं। गंदगी और पानी के भराव के कारण न सिर्फ बदबू फैल रही है, बल्कि स्थानीय निवासियों और राहगीरों को यहाँ से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर अक्सर गंदगी के छींटों और दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। डेंगू और टाइफाइड का डर, ग्रामीणों में आक्रोश मौसम के बदलते मिजाज के बीच इन खुली नालियों के कारण इलाके में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के फैलने की आशंका चरम पर है। स्थानीय निवासी राकेश, सुरेश और दुर्गेश ने बताया कि नालियों की साफ-सफाई न होने और इनके खुले होने से मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ी है। गंदगी के इस माहौल में चौबीसों घंटे स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन नालियों को ढकवाने और साफ-सफाई कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments