Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली निशान शोभायात्रा:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग,...

सिसवा में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली निशान शोभायात्रा:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, भक्त शिरोमणि के जयकारों से गूंजा कस्बा


सिसवा कस्बे में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच ने निशान शोभायात्रा निकाली। श्रीश्याम मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा कस्बा भक्त शिरोमणि बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा सुबह सात बजे श्रीश्याम मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां सैकड़ों भक्त एकत्र हुए थे। निशान लेकर भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ यात्रा शुरू की। यह यात्रा फलमंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी, इस्टेट चौक, श्रीरामजानकी मंदिर, अमरपुरवा और गोपाल नगर जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान गढ़ी पहुंची। यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालु निशान पताका लिए चल रही थीं। अन्य भक्त उत्साहपूर्वक बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान से हनुमत पूजन किया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इस शोभायात्रा में अरुण टिबड़ेवाल, कृष्णा सुरेका, महेंद्र अग्रवाल, प्रमोद बागला, मुरारी लाल कलकतिया, मुकेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अंकित केडिया, अश्वनी भालोटिया, शिव अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मानस गाड़िया, रवि सिंहानिया, हर्षित भालोटिया, संगीता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, कमला तुलस्यान, पुष्पा टिबड़ेवाल, किरन शर्मा, श्यामा अग्रवाल और एकता अग्रवाल सहित सैकड़ों महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments