सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में कर्मयोगी परिवार ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का प्रबंध किया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। पाठ संपन्न होने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को बूंदी, पूड़ी, सब्जी और छोला सहित विभिन्न प्रकार की प्रसाद सामग्री वितरित की गई। प्रसाद वितरण देर शाम तक जारी रहा, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगलवार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों की आस्था को मजबूत करते हैं और समाज में धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। उन्होंने सामूहिक कार्यक्रमों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला बताया। इस आयोजन में दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, अमरेंद्र त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, श्रवण चौधरी, रमेशधर द्विवेदी, रामू गौतम, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि, अजय अग्रहरि, शिवकुमार दुबे, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, कमलेंद्र त्रिपाठी और अभिषेक युवराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में सातवें बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन:कर्मयोगी परिवार ने किया विशाल भंडारे का प्रबंध; बूंदी, पूड़ी, सब्जी प्रसाद बंटा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












