Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लोटन जनकल्याण शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ:प्रशासन ने तीसरे दिन...

लोटन जनकल्याण शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ:प्रशासन ने तीसरे दिन स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं की जानकारी दी


सिद्धार्थनगर, 16 जून। विकास खंड लोटन परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का तीसरा दिन भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिनों से चल रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही मुख्य अतिथि एवं ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी तीन लाखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विधायक ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। बदलते मौसम के कारण एलर्जी, त्वचा रोग, श्वास संबंधी समस्याओं और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष बबलू पाण्डेय, बीडीओ सर्वेश मोहन, एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, इन्द्र देव रविदत्त यादव, वैभव मणि त्रिपाठी, अमित कुमार चौधरी, माला गुप्ता, शाहाना, फूलचंद कनौजिया, पंकज वर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments