लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से लेड-उत्तर प्रदेश परियोजना का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार घोष, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग,शासन रहें।
प्रो.डॉ.अमित कौशिक,प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, ने परियोजना के उद्देश्यों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। यूनिसेफ के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सीसा रसायन, एक्सपोजर असेसमेंट,पर्यावरणीय नमूना संग्रहण, रक्त में सीसा परीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण तथा डाटा प्रबंधन से संबंधित तकनीकी विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।
डॉ. मिली सेंगर द्वारा पूर्व में विश्व बैंक समर्थित दक्षिणांचल क्षेत्र एवं कानपुर में संचालित सीसा अध्ययन के निष्कर्षों एवं अनुभवों की प्रस्तुति दी गई। इस पूर्व परियोजना से प्राप्त जानकारियों ने वर्तमान राज्यव्यापी लेड-उत्तर प्रदेश परियोजना की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया। अमित कुमार घोष,आईएएस,अपर मुख्य सचिव ने डॉ.आरएमएलआईएमएस एवं यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीसा संपर्क के संबंध में वैज्ञानिक प्रमाणों का संकलन भविष्य की जनस्वास्थ्य नीतियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर प्रो.डॉ. सीएम.सिंह,निदेशक, डॉ. ज़कारी एडम, चीफ फील्ड ऑफिसर, यूनिसेफ उत्तर प्रदेश,यूनिसेफ के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ ब्रेट एरिक्सन,डॉ.जैक कैरावानोस एवं डोरा इनेस मजारिएगोस कॉर्डेरो, संस्थान के संकाय सदस्य तथा परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोहिया संस्थान में लेड-उत्तर प्रदेश परियोजना का शुभारम्भ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












