गिलौला ब्लॉक अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र की निरहा ग्राम सभा में एक खुली नाली के जाम होने से सड़क पर पानी भर गया है। यह नाली उत्मापुर ग्राम सभा के अंतर्गत निरहा ग्राम सभा में स्थित है। नाली की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी और बदबू से जीना मुहाल, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप नाली के पूरी तरह चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर लगातार बह रहा है। इस वजह से पूरे क्षेत्र में भयानक दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलभराव के कारण उन्हें घुटने भर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों में बीमारी का खौफ, प्रशासन से गुहार स्थानीय निवासियों में इस गंदगी की वजह से गंभीर बीमारियों का डर सता रहा है। क्षेत्र में टाइफाइड और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी संतोष, दुर्गेश और छोटू ने बताया कि वे इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली साफ कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
सोनवा थाना क्षेत्र के निरहा ग्राम सभा का मामला:खुली नाली जाम होने से सड़क पर भरा गंदा पानी, स्थानीय लोग परेशान; डेंगू-टाइफाइड का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












