श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के पिरभितनी में ज्वाइंट पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद बहराइच और श्रावस्ती के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित क्षेत्र संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक में प्रमुखता से मोहर्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान संवेदनशील स्थलों, ताजिया दफन वाले करने स्थलों व जुलूस के मार्गो का निरीक्षण करने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने, स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्या और सुझावों को सुनने पर जोर दिया गया ताकि शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके। इसके अतिरिक्त शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत फ्लैग मार्च और गश्त बढ़ाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।सभी समुदायों से अपील की गई कि वे मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
मोहर्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी।जनपद बहराइच और श्रावस्ती के प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों द्वारा आयोजित ज्वाइंट पीस कमेटी की बैठक ने आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रशासन सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा करता है और शांति और सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती चंद्रकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बहराइच दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी जमुनहा/नानपारा, क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान,क्षेत्राधिकारी नानपारा, प्रभारी निरीक्षक थाना मटेरा, प्रभारी निरीक्षक थाना नानपारा, प्रभारी निरीक्षक थाना हरदत्त नगर गिरंट व पिरभितनी मजार समिति के प्रबंधक/समिति के अध्यक्ष सहित क्षेत्र के भारी संख्या में संभ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भिनगा, प्रभारी निरीक्षक हरदत्तनगर गिरन्ट द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा गिरन्ट बाजार में फ्लैग मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी इकौना पीयूष जायसवाल व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना इकौना पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओ व ताजियादारों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।












