Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:जमुनहा पुलिस ने दुगहरा मार्ग से...

अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:जमुनहा पुलिस ने दुगहरा मार्ग से आरोपी को पकड़ भेजा जेल


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम दुगहरा के बाहर खड़ंजा मार्ग से रमेश मिश्रा पुत्र राम अभिलाख मिश्रा, निवासी लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, थाना मल्हीपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी रमेश मिश्रा के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस बरामदगी के आधार पर थाना सोनवा में पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भिनगा भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments