Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कठेला समय माता पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान:मिशन शक्ति फेज 5.0 के...

कठेला समय माता पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान:मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुरुषों, महिलाओं और वयस्कों को किया जागरूक


कठेला समय माता पुलिस ने 18 जून 2026 को ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम नवेल में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम हुआ। शोहरतगढ़ क्षेत्र अधिकारी मयंक द्विवेदी के निर्देश पर थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जन चौपाल लगाई। अभियान का मुख्य उद्घोष ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन’ था। इसमें पुरुषों, महिलाओं और वयस्कों को बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस चौपाल में लगभग 50 महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित थीं। उन्होंने कार्यक्रम को उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे आयोजन आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा जीवन में सशक्त और निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने और छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन जैसी घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए। महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शासन द्वारा जारी विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वूमेन पावर), 112 (यूपी हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर), 108 (एंबुलेंस), 102 (गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस), 101 (अग्नि मिशन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) शामिल थे। इस जागरूकता अभियान के दौरान उप निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद यादव और हेड कांस्टेबल कमलेश यादव सहित कठेला समय माता थाने की पूरी टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments