Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की खबर का असर, नहर में आया पानी:रामनगर-नानपारा के किसान...

दैनिक भास्कर की खबर का असर, नहर में आया पानी:रामनगर-नानपारा के किसान खुश, सिंचाई विभाग का आभार जताया


रामनगर, सेमरा और नानपारा ब्लॉक के नवाबगंज ग्रामीण क्षेत्रों में चौधरी चरण सिंह सरयू नहर की परमपुर, शंकरपुर और साहबा सहित विभिन्न शाखाओं में पानी न छोड़े जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की रोपाई का समय नजदीक होने के बावजूद नहरों में पानी न पहुंचने से धान की नर्सरी सूखने लगी है। खेतों में नमी खत्म होने के कारण कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्होंने समय से धान की नर्सरी तैयार की थी, लेकिन पर्याप्त सिंचाई न मिलने के कारण पौधे पीले पड़ने लगे हैं। जिन किसानों के पास निजी नलकूप की व्यवस्था नहीं है, वे सबसे अधिक प्रभावित हैं। नफीस अहमद, सूरत अली, विजय, संजय सिंह और अरविंद रामेर सहित कई किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो धान की फसल के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments