श्रावस्ती जिले में प्रशासन ने मंगलवार को श्मशान भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेवा सलारपुर में महदेवा चौराहे के पास स्थित इस भूमि पर वर्षों से दुकान और भवन बने हुए थे, जिनकी शिकायतें स्थानीय ग्रामीण लगातार कर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से श्मशान भूमि पर बने अवैध दुकान और भवन को गिराकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान कानूनगो राम किशुन थापा, लेखपाल आशुतोष पाण्डेय, राहुल सिंह, नितिन कुशवाहा, अशोक चौधरी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले इस श्मशान भूमि का फर्जी तरीके से पट्टा कराने का प्रयास किया गया था। शिकायतों और जांच के बाद प्रशासन ने इस भूमि को सार्वजनिक संपत्ति मानते हुए अवैध कब्जा हटाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और सार्वजनिक भूमि को भविष्य में भी अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की है।
महदेवा सलारपुर में श्मशान भूमि से हटा अवैध कब्जा:प्रशासन ने दुकान और भवन को ध्वस्त कर भूमि कब्जामुक्त कराई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












