नई दिल्ली। मौसम 19 जून 2026: मॉनसून पिछले 2 हफ्तों से अपनी जगह पर अटका हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्य शामिल हैं। IMD ने अगले 15 घंटों के अंदर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका भी व्यक्त की है। मौसम विभाग के अमुमान की मानें तो अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश के साथ तूफान-आंधी की चेतावनी है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसमदिल्ली-एनसीआर (19 से 23 जून): राजधानी दिल्ली सहित NCR में 18 जून से 21 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज (19 जून) को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसमयूपी (19 जून): राजधानी लखनऊ सहित बाराबंकी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, कानपुर, सीतापुर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, हरदोई, बदायूं, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, महोबाल, उन्नाव, कौशांबी, हमीरपुर, चित्रकूट में लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इस बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसमबिहार (19 जून): पटना के साथ-साथ सारण, सिवान, गया, शेखपुरा, बेगुसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नवादा, कटिहार, गोपालगंज, वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, समस्तीपुर, नालंदा में 19 जून को गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसमराजस्थान (19 जून): पूर्वी राजस्थान में 24 घंटों के अंदर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उदयपुर जिले के सारड़ा में इस अवधि के दौरान राज्य में सर्वाधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। दौसा और संगरिया में भी मौसम विभाग बिगड़ सकता है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड (19 जून): देहरादून, टिहरी और नैनीताल में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। 20 जून को बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होने का अनुमान है, लेकिन पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 20 जून को पूरे राज्य में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसमहिमाचल प्रदेश (19 से 22 जून): हिमाचल प्रदेश में 19 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान कुल्लू, मंडी, शिमला में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही चंबा और कांगड़ा में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 22 जून के दौरान राज्य में आंधी-ओलावृष्टि के साथ बारिश होने के संकेत हैं।
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसमजम्मू-कश्मीर (19 से 22 जून): राजौरी, पुलवामा, पुंछ और कुपवाड़ा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसमपंजाब (19-22 जून): भटिंडा, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर सहित कई शहरों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। छिटपुट बारिश का यह दौर 22 जून तक चल सकता है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम
शहर
अधिकतम तापमान (19 जून)
न्यूनतम तापमान (19 जून)
दिल्ली
41°C
27°C
मुंबई
35°C
30°C
चेन्नई
39°C
29°C
कोलकाता
36°C
28°C
लखनऊ
42°C
31°C
पटना
40°C
31°C
रांची
33°C
24°C
भोपाल
36°C
26°C
जयपुर
37°C
27°C
शिमला
26°C
15°C
नैनीताल
27°C
17°C
पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसमपश्चिम बंगाल (19 जून): दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 19 से 25 जून तक भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसमतमिलनाडु (19 से 20 जून): नीलगिरी, इरोड, नमक्कल, करूर, कोयंबटूर, तिरुची, पुडुकोट्टई, अरियालुर, पेरम्बलुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, शिवगंगा, तिरुचिरापल्ली (तिरुची) और पेरम्बलुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 2 दिनों तक मौसम बिगड़ा रहने वाला है। भारी बारिश वाले जिलों के स्थानीय प्रशासन को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और तेज बारिश के दौरान, विशेष रूप से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में गैरजरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।
ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसमओडिशा (19 से 22 जून): ओडिशा के कई जिलों में आज (19 जून) और कल 20 जून को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमटीर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं, 22 जून को बारिश की गति में कमी आ सकती है।












