Homeदेश (National)'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', जंतर-मंतर से CJP ने फिर मांग दोहराई

‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’, जंतर-मंतर से CJP ने फिर मांग दोहराई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली में हल्ला बोला है। नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना दूसरा विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को कड़ी निगरानी के साथ भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम करने को कहा गया है। यह विरोध-प्रदर्शन भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में रहा है। इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से समर्थक पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: अपने रिस्क पर करें ट्रेन यात्रा, दिल्ली में प्लेटफॉर्म पर ही युवक की हत्या

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर पहुंचते ही सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने प्लेट और चम्मच बजाते हुए ‘गो प्रधान गो’ के नारे लगाए। दिपके ने पहले लोगों से प्लेट और चम्मच लाने की अपील की थी, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड लॉकडाउन के दौरान किया था।

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शख्स ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। CJP ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में विरोध स्थल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हजारों आवाजें, एक मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।’ प्रदर्शन स्थल पर समाजसेवी सोनम वांगचुक भी पहुंचे हैं।

गतिविधियों पर कड़ी नजर

अधिकारियों के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में भीड़ की गतिविधियों पर वास्तविक समय में नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और घटनाक्रम का दस्तावेजीकरण करने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मी लगभग 270 बॉडी-वॉर्न (वर्दी पर लगे) कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के फिर समर्थन में आए शशि थरूर, नाविकों ने मुद्दे पर दिया साथ

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं और हम प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील करते हैं।’

सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

अधिकारियों ने बताया कि विशेष शाखा विरोध-प्रदर्शन स्थल पर होने वाली गतिविधियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर इससे संबंधित गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही है। जयपुर में 15 जून को एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान समर्थकों के कंधों पर बैठे दीपके को कुछ लोगों ने कई थप्पड़ मारे थे और उनके साथ हाथापाई की थी।

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत पिछले महीने एक अदालती सुनवाई के दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुए एक व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई थी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments