#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव से शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या के लिए उकसाने के दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने अपर पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह और राघवेंद्र सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गलत तरीके से नामजद किया गया है। उनका कहना है कि दर्ज मुकदमे में गांव के अन्य लोगों के नाम भी तथ्यों के विपरीत शामिल किए गए हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने की अपील की। उन्होंने सभी पक्षों के बयान लेकर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में आशुतोष सिंह, सत्यम सिंह, पिंकू सिंह, आदित्य सिंह, धर्मवीर सिंह, कुशुमलता, इंद्रावती सिंह, शकुंतला सिंह, साधना सिंह, वंदना सिंह और माला सिंह सहित गांव के कई अन्य लोग शामिल थे। वहीं दूसरी ओर, मुकदमे की वादी शोभना सिंह ने भी पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष उन पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा है। शोभना सिंह ने यह भी कहा कि नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उन्हें भय और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। दोनों पक्षों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने के बाद इस प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़:ग्रामीणों ने निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाया , एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












