HomeHealth & Fitnessपासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया...

पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में विदे

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए केन्द्र सरकार के प्रतिष्ठित ‘इंस्टीट्यूशनल परफॉर्मेंस अवॉर्ड फॉर स्टेट पुलिस’ से सम्मानित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार की गई जानकारी के अनुसार, यह सम्मान देशभर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान को यह पुरस्कार प्रदान किया।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि यह सम्मान पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जनपदों में पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की नियमित समीक्षा, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सत्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस भविष्य में भी नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments