Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवन...

बस्ती में स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बस्ती नगर द्वारा कंपनी बाग स्थित जय शक्ति मैरिज हॉल में एक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल योग शिक्षक बृजेश सिंह ने किया। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास करते हुए शरीर, मन और आत्मा के समन्वय के महत्व को समझा। योग शिक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है। यह व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग आज विश्वभर में भारत की पहचान बन चुका है। पदाधिकारियों ने नियमित योगाभ्यास से बीमारियों से बचाव और मानसिक तनाव को दूर करने की बात कही, साथ ही सभी लोगों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाष शुक्ला, वीरेंद्र जी, रंजीत जी, जिला प्रचारक सर्वेंद्र जी, जिला कार्यवाह नीरज जी, नगर प्रचारक प्रखर जी, योग शिक्षक बृजेश सिंह, मुन्ना जी, प्रदीप जी, हर्ष जी, शिवेंद्र जी सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में, सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसे स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments