अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार आर्य ने ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया और उन्हें नियमित योग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। ग्रामीणों को योग के महत्व से अवगत कराया गया। बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने से कई बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर ग्रामीणों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रतिदिन योग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, मातबर यादव, शंकर साहू, सुनील, अरुण आर्य, शिव पूजन, निक्कू यादव, ननके और जानकी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों को नियमित योग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाकर किया गया।
पिपरा में सामूहिक योग दिवस का आयोजन:ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का संकल्प
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












