बहराइच में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार सुबह उत्साहपूर्वक मनाया गया। शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। सुबह करीब सात बजे से शुरू हुए इन कार्यक्रमों में योग शिक्षक रवि शंकर शुक्ला ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। शुक्ला ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मानसिक तनाव दूर करने और शारीरिक रोगों से बचाव का एक सरल तथा प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम एक घंटे योग एवं व्यायाम करने की अपील की। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे योग के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया जा सके।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास:बहराइच में लोगों ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











