Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)"विश्व को राह दिखा रहा भारत का योग, प्रैक्सिस विद्यापीठ में भव्य...

“विश्व को राह दिखा रहा भारत का योग, प्रैक्सिस विद्यापीठ में भव्य योग समारोह”

प्रैक्सिस विद्यापीठ रुधौली में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रुधौली, बस्ती, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रैक्सिस विद्यापीठ, शांति नगर, रुधौली में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित योग सत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।



कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री गिरजेश साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रातःकाल आयोजित योगाभ्यास में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं कराई गईं। प्रतिभागियों को योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएँ श्रीमती पूनम शर्मा, कोमल बरनवाल, श्वेता चौधरी, श्रेया एवं निशा तथा शिक्षक गिरजेश साहू, अवधेश प्रजापति, विकास सोनकर, दीपचंद बंधु, दिनेश वर्मा एवं श्रेयांश पांडे उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में गौरव कुमार, दुर्गेश शर्मा, प्रियंका शर्मा, फैजान अली, आदित्य प्रताप चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुशांत पांडे ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनाव, अवसाद और जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों से बचाने में सहायक है। बढ़ती उम्र में भी योग व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विद्या को अपना रही है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में योग दिवस को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments