Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेतनार में पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:मंत्री बोले- भाजपा...

बेतनार में पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:मंत्री बोले- भाजपा सरकार में भेदभाव बर्दाश्त नहीं, हर संभव मदद का आश्वासन


पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने रविवार को इटवा तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेतनार में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। यह परिवार एक भूमि पर 50 वर्षों से अधिक समय से उपयोग कर रहा था, जहां विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्रिस्तान/ईदगाह का कब्जा जमाने की कोशिश की गई थी। इस दौरान शिवलिंग को अपमानित करने और पीड़ित परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. द्विवेदी ने तत्काल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की। इसके बाद एसडीएम डुमरियागंज और अपर पुलिस अधीक्षक को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और स्थिति को बहाल किया। मौके पर पहुंचकर डॉ. द्विवेदी ने पीड़ित परिवार का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें विश्वास दिलाया कि योगी सरकार और भाजपा परिवार उनके साथ है। उन्होंने उपस्थित चकबंदी, राजस्व और पुलिस अधिकारियों को से कहा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, सभी सरकारी जमीनों की पैमाइश कराकर अवैध कब्जों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ भेदभाव बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार डुमरियागंज और थाना प्रभारी त्रिलोकपुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments