बहराइच जिले के बौंडी इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में कार सवार 10 लोग घायल हो गए, जबकि 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मझरा तकौली निवासी देशराज अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपनी बेटी के ससुराल मधवापुर गए थे। वापसी के दौरान बौंडी इलाके में घुर देवी मार्ग के पास दोपहर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गन्ने के खेत में जा पलटी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। बौंडी पुलिस और 112 टीम ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस दौरान कार में सवार 10 वर्षीय अमित की मौत हो गई। घायलों में कलावती, अनीता, राजकुमार, सुरेंद्र और रूपा सहित अन्य लोग शामिल हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बहराइच में जाइलो कार पलटी, मासूम की मौत:हादसे में 10 अन्य घायल, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












