Homeक्राइम (Crime)उत्तर प्रदेश : जामुन खाने निकले 7 साल के मासूम को अज्ञात...

उत्तर प्रदेश : जामुन खाने निकले 7 साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

मैनपुरी : घिरोर थाना क्षेत्र के नगला किसी ताहरपुर रोड स्थित टंकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, नगला किसी निवासी दिनेश कठेरिया का सात वर्षीय पुत्र गोलू सोमवार सुबह घर से जामुन खाने के लिए घिरोर – अलालपुर बाईपास की ओर गया था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि गोलू की मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: Lucknow Fire Accident: ‘100 सिलेंडर फटे, 1200 झुग्गियां जल कर राख…’, लखनऊ में भीषण आग का कहर, मचा हड़कंप

हादसे की सूचना मिलते ही घिरोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है.

मृतक के पिता दिनेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन – पोषण करते हैं. इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments