संत कबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 22.06.2026 को थाना मुहली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की । इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंच कर कुशल क्षेम तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया ।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं ,स्वास्थ्य सुविधाओं सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई । साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्म बल भी बढ़ता है ।












