#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर बाजार स्थित मदरसे के मैदान में दस दिवसीय कार्यक्रम के सातवें दिन मजलिस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना मुनव्वर ने कर्बला के महान शहीदों हज़रत हुर इब्ने रियाही, हज़रत वहाब बिन अब्दुल्लाह कलबी और हज़रत जुहैर की शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना मुनव्वर ने बताया कि कर्बला के शहीदों ने सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने विशेष रूप से हज़रत हुर इब्ने रियाही का जिक्र किया, जिन्होंने हक का साथ देकर दुनिया को सच्चाई और तौबा का संदेश दिया। वहीं, हज़रत वहाब और हज़रत जुहैर ने इमाम हुसैन की मदद में अपनी जान न्योछावर कर वफादारी और ईमानदारी की मिसाल पेश की। मौलाना ने इस बात पर जोर दिया कि कर्बला का संदेश आज भी इंसानियत को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। मजलिस में उपस्थित लोगों ने शहीदाने कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में मौलाना फते मोहम्मद, कारी नूर आलम, हाफिज गुलाम सरवर, फैज़ मोहम्मद, हसन अली, शम्सुल हुदा, इकबाल अहमद, नियाज अहमद, खलीक खान, जीशान, कमरुल हुदा, फरीद खान, कलीमुल्लाह, शाहबाज़ और फिरोज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नगर बाजार में मजलिस, कर्बला शहीदों की कुर्बानियों पर चर्चा:मौलाना मुनव्वर ने हजरत हुर, वहाब, जुहैर की शहादत पर प्रकाश डाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












