Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर भंडारा:अमोढ़ा खास के...

ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर भंडारा:अमोढ़ा खास के मंदिरों में भक्तों ने चखा प्रसाद

#बस्ती_न्यूज

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे वेद गांव स्थित शिव मंदिर में यजमानों द्वारा पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। पाठ के समापन पर हवन और आरती की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में छावनी कस्बे के शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। विक्रमजोत कस्बे में नवरंग दुर्गा शिव हनुमान मंदिर में उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन बस्ती के जिला उपाध्यक्ष माता प्रसाद गुप्ता द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया। पाठ की समाप्ति पर आरती-पूजन के बाद विशाल भंडारा हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर त्यागी पांडेय, राहुल पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments