HomeHealth & Fitnessसंभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों...

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

IMG-20260623-WA0014कौशाम्बी। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से खाद्य सामग्री के टेंडर की स्थिति तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशुओं के लिए भूसा खरीद संबंधी टेंडर की जानकारी प्राप्त की। साथ ही दोनों अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शेल्टर होम का निरीक्षण कर वहां तक पहुंचने वाले मार्गों का सत्यापन कर लें। उन्होंने बाढ़ के दौरान संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए।डॉ. अमित पाल ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में आपदा मित्रों का सहयोग लिया जाए तथा गोताखोरों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने लाइफ जैकेट के वितरण की व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम सहित बाढ़ से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments