Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की मांग:भाजपा टीम-11 ने मंडलायुक्त...

बस्ती में अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की मांग:भाजपा टीम-11 ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा जांच की मांग

#बस्ती_न्यूज

लखनऊ में हुए हादसे के बाद बस्ती मंडल में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा की टीम-11 के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त बस्ती को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों में संचालित अवैध एवं मानकविहीन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे कोचिंग सेंटर चल रहे हैं जो निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते। कई संस्थानों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ सकती है। भाजपा टीम-11 के प्रतिनिधियों ने जोर दिया कि लखनऊ की घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यदि समय रहते ऐसे संस्थानों की जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से भारी जनहानि हो सकती है। कोचिंग सेंटरों का व्यापक सर्वे ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई है कि मंडल के तीनों जनपदों में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों का व्यापक सर्वे कराया जाए। जिन संस्थानों में अग्निशमन, आपात निकास, भवन सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान भाजपा टीम-11 के सदस्य सत्येंद्र सिंह भोलू, सुनील सिंह, ताड़क नाथ जायसवाल और राजकुमार शुक्ल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments