Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)करहिया में एसएसबी ने तस्कर को दबोचा:बाइक और खाद बरामद, कस्टम विभाग...

करहिया में एसएसबी ने तस्कर को दबोचा:बाइक और खाद बरामद, कस्टम विभाग को सौंपा


सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही यूरिया और डीएपी खाद के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। 43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी खूनवा के जवानों ने मंगलवार को विशेष सूचना के आधार पर करहिया गांव क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 554/1 के निकट गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर खाद लादकर सीमा की ओर जाते देखा। जवानों को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन एसएसबी टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 90 किलोग्राम यूरिया खाद (दो बोरी) तथा 100 किलोग्राम डीएपी खाद (दो बोरी) बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त होंडा ड्रीम मोटरसाइकिल (यूपी 55 एन 7536) भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र श्रीराम निवासी गुजरौलिया, पोस्ट चेतरा, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी, जब्त खाद और वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खूनवा के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, जाली मुद्रा और वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए बल लगातार सतर्कता बरत रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments