Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर बाजार में निकला सातवीं मोहर्रम का जुलूस:कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदतमंदों...

नगर बाजार में निकला सातवीं मोहर्रम का जुलूस:कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

#बस्ती_न्यूज

नगर पंचायत नगर बाजार में सातवीं मोहर्रम का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और मातमी रस्मों के जरिए कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस देर शाम तक नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने स्वयं सुरक्षा की कमान संभाली और उनके नेतृत्व में पुलिस बल पूरे जुलूस के दौरान मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था में उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, राजू गुप्ता, सुमित शुक्ला सहित कई अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे। उन्होंने जुलूस की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। जुलूस में सदर हसन अली, नियाज अहमद, फिरोज अहमद, वसीम, कलीम, अतीक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और अकीदतमंद शामिल हुए। प्रशासन और आयोजकों के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments