सल्टौआ गोपालपुर विकास क्षेत्र के मझौआ खजुरी गांव निवासी सत्य प्रकाश का चयन यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी शिवमूरत के पुत्र सत्य प्रकाश के पैतृक गांव में प्रथम आगमन पर बड़े पैमाने पर स्वागत किया गया। सत्य प्रकाश के घर प्रथम आगमन पर बड़े वन से लेकर मझौआ खजुरी तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। माणिकचंद चौराहे पर गाजे-बाजे और स्काई रॉकेट फोड़कर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य असलम खान, पूजिपंस हृदयराम चौधरी, डॉ. मनोज कुमार गौतम और डॉ. रामसजीवन ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र की है। उन्होंने सत्य प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और उनसे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। गांव में प्रथम आगमन पर लोगों ने उन्हें बाबा साहब की तस्वीर भेंट की और ‘जय संविधान’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। घर पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और रुपये की माला पहनाकर सत्य प्रकाश का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने अम्बेडकर पार्क जाकर बाबा साहब को नमन किया। इस स्वागत समारोह के दौरान विजय प्रकाश, लालता प्रसाद, रवि गौतम, सुनील कुमार, सूरज कुमार, बीना गौतम, यसबाबू, अरुणराज भारती, शिवमूरत, रमाकांत, इंद्रजीत, सैदा हुसैन, सोनू राज, क्रांति गौतम, मनोज, शिवरतन, रविंद्र, अमन, सुनीता, बिंद्रावती, विमला, प्रमिला, करोड़पति, लखपति, सोनपति, आदित्य, माधव श्याम सहित सैकड़ों लोगों ने सत्य प्रकाश को बधाई दी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सत्य प्रकाश नायब तहसीलदार चयनित:मझौआ खजुरी के लाल का जोरदार स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











