बहराइच के नवाबगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक के मजरा मिर्जा फांटा गांव में पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन और दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान ने यह कार्य करवाया। दरअसल, मिर्जा फांटा गांव में सड़क पर पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर गया। मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान आदिल खान ने बुधवार सुबह से ही पुलिया निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया। यह कार्य अब पूरा हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्राम प्रधान आदिल खान ने बताया कि पुलिया निर्माण के प्रयास पहले से ही किए जा रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब आवागमन सुचारू और सुगम हो गया है, और वह ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
मिर्जापुर तिलक में पुलिया का निर्माण पूरा:ग्रामीणों के प्रदर्शन और खबर के बाद प्रधान ने करवाया कार्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








