बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे मोहर्रम का मातमी जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक तरीके से ताजियों के साथ मातमी जुलूस निकालते हुए ‘या हुसैन’ के नारों के साथ कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरा, जहां लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा, और सभी कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए।मोहर्रम के मद्देनजर खैरीघाट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस के मार्गों पर लगातार तैनात रहा, और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस आयोजकों तथा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, भविष्य में भी आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
बहराइच में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण निकला:खैरीघाट में सुरक्षा चाक-चौबंद, अकीदतमंदों ने पेश की खिराज-ए-अकीदत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












