Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कर्बला ढेल्हा में ताजिया दफन:पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से...

कर्बला ढेल्हा में ताजिया दफन:पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई रस्म


बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र स्थित कर्बला ढेल्हा में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया दफन की रस्म शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान गोबरहा निवासी आसिफ सिद्दीकी और उनके सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं तथा राहगीरों के लिए ठंडे पेय, शरबत और पानी का लंगर लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस लंगर का लाभ उठाया और इस सामाजिक सेवा की सराहना की। गोबरहा निवासी आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि मोहर्रम हमें इंसानियत, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और ऐसे सामाजिक कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। सुर्जना कलां निवासी सुधीर यादव ने इस आयोजन में सभी समुदायों के लोगों द्वारा दिखाए गए आपसी भाईचारे और सौहार्द की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को भी सराहनीय बताया, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ताजपुर प्रधान पद प्रत्याशी चांद अहमद ने कहा कि मोहर्रम का संदेश शांति, एकता और इंसानियत का है। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक सद्भाव की मिसाल बताया, जिसमें सभी लोगों ने मिल-जुलकर इसे सफल बनाया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments