Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुएं और मंदिर के पास सड़क पर उगी घास:कैदुवा में राहगीरों का...

कुएं और मंदिर के पास सड़क पर उगी घास:कैदुवा में राहगीरों का निकलना मुश्किल, जहरीले जंतु का सता रहा डर


गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र की ककांधु ग्राम सभा के कैदुवा गांव में कुएं और मंदिर के पास सड़क किनारे बड़ी-बड़ी घास उग आने से आवागमन प्रभावित हो गया है। घास सड़क के एक बड़े हिस्से तक फैल गई है, जिससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क किनारे उगी घास की सफाई नहीं कराई गई है। बरसात के मौसम में घास और तेजी से बढ़ने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों को सड़क से गुजरते समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासी राकेश, संतोष और दुर्गेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घास के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे रोजाना आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क किनारे उगी घास की सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments