Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिजली तार विवाद में भाई ने भाई पर हमला किया:बस्ती में गंभीर...

बिजली तार विवाद में भाई ने भाई पर हमला किया:बस्ती में गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भदी मंझरिया गांव में बिजली के तार को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के पैर में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल के पैर में गहरा घाव है और पैर की हड्डी में फ्रैक्चर भी हुआ है। घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments