HomeUncategorizedपुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर...

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा थाना इटियाथोक का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

श्रावस्ती।देवी पाटन मंडल ब्यूरो। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अशोक कुमार, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। डीआईजी महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुसार शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।तत्पश्चात डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा थाना इटियाथोक के कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की गई तथा थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में कानून/शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments