श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र स्थित नासिरगंज कस्बे में आयोजित एनसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच शंकरपुर और गुल्ली 11 टीमों के बीच होगा। इस रोमांचक मुकाबले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय प्रधान प्रत्याशी फेरन और नसरुद्दीन ने किया था। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की थी। टूर्नामेंट में लखनऊ, इलाहाबाद, बहराइच और श्रावस्ती सहित कई जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जिससे मुकाबले का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। सभी टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी। सेमीफाइनल मैच का मुख्य आकर्षण इलाहाबाद से आए मशहूर खिलाड़ी पुष्पा हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। उनके खेल को देखने के लिए दर्शकों में विशेष उत्साह बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, शंकरपुर और गुल्ली 11 के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है, ऐसे में हर टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।
नासिरगंज क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज:शंकरपुर और गुल्ली 11 आमने-सामने, पुष्पा होंगे मुख्य आकर्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











