बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों और आगंतुकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनके शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना प्रभारियों को आईजीआरएस, सीएम डैशबोर्ड, सीसीटीएनएस और सिटिजन सर्विसेज जैसे विभिन्न पोर्टलों का नियमित पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने और असंतुष्ट फीडबैक को कम करके जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, चोरी, नकबजनी और लूट जैसे अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर अविलंब अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने फर्जी या कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों की जानकारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचकों को साइबर अपराधों की विवेचनाओं के संबंध में आवश्यक साइबर प्रशिक्षण प्राप्त करने का भी निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों को टॉप-10 हिस्ट्रीशीटरों और माफिया के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
हिस्ट्रीशीटरों, माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश:बहराइच में अपराध गोष्ठी के दौरान दिए एसपी ने दिखाई सख्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










