HomeHealth & Fitnessट्रांसपोर्ट संगठनों ने टोल टैक्स माफी समेत प्रमुख मांगों पर सरकार से...

ट्रांसपोर्ट संगठनों ने टोल टैक्स माफी समेत प्रमुख मांगों पर सरकार से हस्तक्षेप की अपील

सरोजनीनगर। प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर बुधवार को राजधानी में विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों और व्यवसायियों ने मौजूदा परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल राहत एवं सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती डीजल कीमतों और बढ़ती संचालन लागत के कारण ट्रांसपोर्ट उद्योग गंभीर आर्थिक दबाव से गुजर रहा है। ऐसे में परिवहन व्यवसाय को बचाने के लिए सरकार को ठोस निर्णय लेने होंगे। वहीं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ट्रांसपोर्ट वाहनों पर लगने वाले सभी प्रकार के टोल टैक्स को तत्काल प्रभाव से माफ किया जाए। 

व्यवसायियों का कहना था कि बढ़ती लागत के कारण परिवहन संचालन करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने वाहन फिटनेस प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताते हुए इसमें शामिल अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि फिटनेस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए ताकि वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। एचएसआरपी नंबर प्लेट को आरटीओ पोर्टल से जोड़ने के नाम पर विभिन्न कंपनियों द्वारा मनमाने शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। 

व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है, जिस पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए। ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों ने वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) को आरटीओ प्रणाली से लिंक करने और प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर अत्यधिक शुल्क वसूले जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई । 

बैठक में हरप्रीत सिंह भाटिया अध्यक्ष , ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन , ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव अध्यक्ष , लखनऊ ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन , एच.पी. यादव महामंत्री , लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन , अरुण अवस्थी अध्यक्ष , ट्रक ऑनर एंड एक्सट्रांसपोर्ट एसोसिएशन , एचपी यादव-प्रिया गोल्डन कैरियर , रवीन्द्र सिंह-उपकार वाहक ,डीएन यादव-यादव माल वाहक , विक्की धमीजा- करतार रोडवेज , मुकेश सिन्हा-बहराइच गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी, करमजीत सिंह -सुरेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी , सुरजीत रोडवेज-
जगतार सिंह के सहित सदस्यों के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे ।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments