बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज की गिरजापुरी सिंचाई कॉलोनी में शनिवार को एक विशाल सेमल का पेड़ अचानक गिर गया। इस घटना में आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरी कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह से शाम तक बिजली न होने से निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद टूटे तारों को जोड़ा और क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक किया। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और जर्जर पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
गिरिजापुरी कॉलोनी में गिरा सेमल का विशाल पेड़:बिजली आपूर्ति बाधित, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












